
कवर्धा-
कवर्धा से होकर गुजरने वाले रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे मार्ग में भीषण सड़क हादसा सामने आया है। ट्रक की ठोकर से कार सवार 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।वहीं घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल है,जिनका उपचार स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है।
0
चिल्फी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसरा घटना थानाक्षेत्र के मंडला-जबलपुर की ओर ग्राम अकलघरिया के पास हुआ है। जहां मंडला की ओर से आ रही एक बोलेरे वाहन चिल्फी की ओर से जार रहे ट्रक से आमने सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बोलेरे वाहन के सामने वाले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार 9 लोगों में से 5 की मौत हो गई है। 4 गंभीर रूप से घायल हुए है। जिनमें से दो की हालत नाजूक बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में महिलाएं व बच्चे सवार थे। जो एमपी के सतना से छग के बिलासपुर जा रहे थे। तभी छग की सीमा में आते ही चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया गांव के पास ये भीषण हादसा हो गया है। चिल्फी पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

घटना के बाद मौके पर चिखपुकार मच गई। सामान पूरी तरह से बिखरा पड़ा था,घायल यहां वहां दर्द से तड़प रहे थे। जो ज्यादा गंभीर अवस्था में थे,वो जमीन पर लेटे थे। आने जाने वाले लोगों ने घायलों की मदद की। तत्काल चिल्फी थाने,108 व 112 को फोन किया गया है। जितना जल्दी हो सके घायलों को चिल्फी अस्पताल लाया गया,जिनकी हालत ज्यादा खराब थी,उन्हें बोड़ला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा गया। वहां उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मिलीज जानकारी के अनुसार बोलेरे वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे है। जो किसी काम से एमपी के सतना गए हुए थे। जो बोलेरे वाहन से बिलासपुर लौट रहे थे। जिनकी रात में बिलासपुर से कलकत्ता के लिए ट्रेन थी। वे कोलकाता पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हांलाकि पूरी जानकारी नहीं मिल सकी है,ज्यादातर घायल लोग बातचीत करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी हालत सामान्य होने पर ही कुछ जानकारी मिल सकती है। आखिर हादसा कैसे हुआ,कहां के रहने वाले है,कहां जा रहे थे।

चिल्फी थाना पुलिस उनके पास मिले मोबाइल,आईकार्ड के जरिए उनके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। जिन्हें घटना के बारे में सूचना दी जा सके,बोलेरे वाहन दुर्ग जिले की पासिंग कार बताई जा रही है। जिसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई है,वहीं सामने बैठे महिला की भी मौके पर मौत की जानकारी मिली है। बाकि तीन की मौत उपचार के लिए दौरान अस्पताल में हुई है। चिल्फी पुलिस घटना की जांच कर रही है,ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
00000000000000000




