कटघोरा नगर पालिका चुनाव: गोंगपा ने घोषित किए प्रत्याशी, विधायक तुलेश्वर मरकाम करेंगे प्रचार!

कोरबा, ( सत्यम जायसवाल ) कटघोरा 4 फरवरी 2025 : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर राष्ट्रीय दलों का चुनाव प्रचार जोरो पर है। गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी ने कटघोरा नगर पालिका चुनाव में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए विभिन्न पदों पर उम्मीदवार घोषित किए हैं। अध्यक्ष पद के लिए शरद देवांगन, वार्ड 1 से पार्षद पद प्रत्याशी हेतु श्रीमती आकृति सोनी, वार्ड 2 से पार्षद पद हेतु प्रत्याशी शरद कुमार देवांगन, और वार्ड 12 से सुकालू राम भैना को पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में उतारा है। इसके अलावा, गोंगपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम आज 5 फरवरी, बुधवार को सुबह 10 बजे कटघोरा नगर पालिका के चुनाव प्रचार में शामिल होने के लिए उपस्थित रहेंगे। प्रचार अभियान इस चुनावी समर में पार्टी की ओर से एक महत्वपूर्ण बात साबित होगा।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नगरीय निकाय चुनाव में अपनी पूरी झोंकने की कोशिश कर रही है। विधायक तुलेश्वर मरकाम का समर्थन मिलने से पार्टी के प्रत्याशियों को निश्चित रूप से आत्मविश्वास बढ़ेगा और पार्टी कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में अधिक उत्साह से जुटेंगे। इस तरह का समर्पण और मेहनत पार्टी को अपने वार्डों में मजबूत उपस्थिति बनाने का एक अच्छा अवसर प्रदान करेगा। चुनाव में मजबूती से उतरने के लिए कार्यकर्ताओं की तन,मन से आगामी योजना की अहम भूमिका रहेगी।