कवर्धाछत्तीसगढ़देश

बिना दुल्हन के लौटी बारात,दूल्हे की मांग को दुल्हन पक्ष वालों ने किया दरकिनार

दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ थाने में लिखाई रिपोर्ट

कवर्धा-
कवर्धा में एक बारात दुल्हन के बिना ही बैरंग लौट गई। वजह जानकार आप हैरान हो जाएंगे। दूल्हे की कार व एसी की मांग पर दुल्हन का परिवार झुका नहीं,दुल्हन भी दूल्हे के रवैये से परेशान होकर शादी से मना करते हुए,उसे उल्टे पांव लौटा दिया। साथ ही दहेज के लिए मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूल्हा सीआरपीएफ का जवान बताया जा रहा है।


ये नजारा किसी शादी के संपन्न होने के बाद का नहीं है,बल्कि शादी पूरा होने से पहले का दृश्य है। जो सामान दुल्हन को दहेज में देने के लिए घर वाले मंडप पे रखे थे,उसे अपने आंगन में रखना पड़ गया है। क्योंकि दूल्हा दहेज का सामान तो क्या दुल्हन को ही नहीं लेकर गया। दुल्हन के पिता ने बताया कि दूल्हा शराब के नशे में दुल्हन के परिवार वालों के साथ दुर्व्यहार किया,गाली गलौच की,उनके परिवार वालों ने भी परेशान किया,दहेज में कार व एसी की मांग करते हुए,शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन ने खुद अपने पिता को दूल्हे की जिद के आगे झुकने से मना करते हुए शादी करने से ही इंकार कर दिया।
0
घटना से दुल्हन के पिता बहुत दुखी है। लड़की की शादी के पहले उसने अपने बेटे की शादी की थी। खुशी-खुशी दुल्हन लाया था,वह खुशी-खुशी ही अपनी बेटी को विदा करना चाहता था। लेकिन नियति को ये मंजूर ही नहीं था,उसकी बेटी दुल्हे के अनावश्यक जिद के आगे घुटने टेकने के बजाय,कड़ा निर्णय लेते हुए,शादी से ही मना करते हुए,आरोपी दुल्हे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
0
मामले में पोड़ी पुलिस चौकी प्रभारी विमल लावनिया का कहना है कि दुल्हन ने शिकायत में बताया कि बारात लेकर आए दुल्हे की ओर से दहेज की मांग की गई है। साथ ही उसके परिवार वालों के खिलाफ लड़की ने शिकायत दर्ज कराया है। जिस पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़की की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है,मामले में अभी किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
00000000000

State Mirrors

statemirrors.com छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button