कवर्धाछत्तीसगढ़देश

समाज सेवी संस्था टीम हरीतिमा बनी हरियाली का प्रतीक

शहर में अब तक रोपित किए सफल 11 हजार पौधे

कवर्धा-

जिला मुख्यालय में हरियाली लाने का अहम जिम्मा शहर की संस्था टीम हरीतिमा ने उठाया है। सात साल पहले टीम का गठन हुआ,जिन्होंने तब से अब तक बड़ी संख्या में पौधे लगाए है। जिनमें से सफलता पूर्वक 11 हजार पौधे आज पूरी तरह से तैयार हैं ।

तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सही-सही मौसम का अंदाजा लगा पाना बेहद कठिन होता जा रहा है। बारिश के मौसम में बारिश नहीं होती है। ठंड में ठंड गायब होता जा रहा है,गर्मी अपने भीषण रूप दिखा रही है। जिसकी वजह वातावरण में बदलाव,पर्यावरण को हो रहे नुकसान,पेड़ों की अंधाधूंध कटाई। जितनी कटाई हो रही है,उसके तादात में पौधारोपण नहीं हो पा रहा है। विकास के नाम पर वनों का विनाश हो रहा है,लेकिन हरियाली,पर्यावरण की चिंता किसी को नहीं है। ऐसे में हरीतिमा की टीम ने शहर के प्रमुख जगहों में पौधारोपण का जिम्मा उठाया है।

0

टीम हरीतिमा के लोग आपस में ही सहयोग कर पुनित उद्देश्य से कार्य को आगे बढा रहे है। जिसमें लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है,लोग जागरूक होने लगे है। जो अपने परिवार के अच्छे दिन को याद करने के लिए,यादगार बनाने के लिए जन्मदिन,शादी की सालगिरह के अवसर     पर खुद से आगे आकर पौधारोपण कर रहे है। जो अपने आप में पर्यावरण को बचाने के लिहाज से बेहतर माना जा सकता है। किसी न किसी बहाने लोग पौधारोपण करें,इसका ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरूरता आए है। लोग अपनी जिम्मेदारी समझे,पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन को  लेकर जिनसे जो बन पड़े करना चाहिए।

000000000

State Mirrors

statemirrors.com छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button