कवर्धाछत्तीसगढ़देश

जिले के सात नगरीय निकाय में भाजपा ने लहराया परचम

2 नगर पालिका व 5 नगर पंचायत में शानदार जीत

जिले के सभी 7 नगरीय निकाय में लहराया भगवा परचम

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा जनता ने एक साल के कार्य पर लगाई मुहर

कवर्धा-

कवर्धा नगर पालिका सहित सभी निकायों में भाजपा ने पांच साल बाद वापसी की है। नगर पालिका में भाजपा के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कांग्रेस के प्रत्याशी संतोष यादव को 2980 मतों से पराजित किया है। नगर के 27 वार्डों में भी भाजपा ने जीत हासिल की है। जिनमें से 19 वार्डों में भाजपा,5 वार्डों में कांग्रेस वहीं 3 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने विजय हासिल किया है। बाकी के 5 नगर पंचायतों में भाजपा ने भगवा परचम लहराया है।

नगरीय निकाय में गणना का कार्य की प्रक्रिया शनिवार सुबह से 6.30 बजे से शुरू हुआ। सबसे पहले भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशियों की मौजूदगी में स्ट्रांगरूम खोला गया। डाकमत पत्र पहले निकाले गए। उसकी गणना की गई। जिसमें 27 वोट भाजपा,9 वोट कांग्रेस व वोट आप को मिले हैं,03 मत निरस्त हुए है। सुबह 9.30 बजे के बाद ईव्हीएम की काउंटिंग शुरू की गई। जिसमें पहले ही राउंड में भाजपा के प्रत्याशी चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बढ़त बना ली थी। करीब 22 से अधिक मतों से आगे हुए थे। उसके बाद दूसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी ने वो अंतर कम ना कर सके और आखिर में 2980 मतों से विजय हासिल किए।

इसी प्रकार जिले के दूसरे नगर पालिका परिषद पंडरिया में भाजपा ने पांच साल बाद वापसी करते हुए,कांग्रेस के वर्तमान कार्यकाल में अध्यक्ष रहे प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की है। भाजपा के प्रत्याशी रहे मंजूला कुर्रे ने कांग्रेस के प्रत्याशी राजिन गायकवाड को हराई है। वहीं भाजपा नगर पालिका में अपने ज्यादा पार्षद नहीं जीता सकी है। 18 वार्डों वाले पालिका में भाजपा के 8,कांग्रेस के 6 व 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया है। इसके साथ ही भाजपा ने जिले के सभी 5 नगर पंचायतों में जीत का हासिल की है। जिसमें प्रमुख रूप से नगर पंचायत पांडातराई में सरिता सोनी,इंदौरी में मैत्रिन बाई,लोहारा में संतोष मिश्रा,पिपरिया में घुरूवा राम साहू,बोड़ला में विजय पाटिल ने जीत कर भाजपा का दबदबा कायम रखा है।

जिले के सातों नगरीय निकाय में भाजपा को एतिहासिक जीत मिली है। भाजपा ने सभी नगरीय निकाय में पांच साल बाद वापसी की है। जिले सहित पूरे प्रदेश की जीत का श्रेय भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को दिया गया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि जनता ने विष्णुदेव साय के कामों पर मुहर लगाई है। भाजपा को जनता ने अपना आशिर्वाद दिया है। विधानसभा में कांग्रेस अपने पांच साल के करतूतों की वजह से हारी थी,लोकसभा हारी अब नगरीय निकाय चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं ईव्हीएम पर दोष को लेकर कहा कि कांग्रेस एक तरफ आरोप लगाती है,दूसरे तरफ नए कुर्ता पहनकर शपथ के लिए भी पहुंच जाती है। इन पर जनता को अब भरोसा नहीं है।

000000000000000

State Mirrors

statemirrors.com छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button