कवर्धाछत्तीसगढ़देश

वन नेशन वन इलेक्शन” विषय पर भाजपा द्वारा जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

सांसद संतोष पांडेय,पूर्व सांसद अभिषेक सिंह व विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं

कवर्धा-
भारतीय जनता पार्टी, कबीरधाम द्वारा आज विवेकानंद भवन, कवर्धा में “वन नेशन – वन इलेक्शन” विषय पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
0
कार्यशाला को लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, पंडरिया विधायक भावना बोहरा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी, एवं जिला प्रभारी एवं पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामकुमार भट्ट ने संबोधित किया। अपने उद्बोधन में सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि “वन नेशन – वन इलेक्शन” देश की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। इससे बार-बार चुनावों से होने वाले खर्च, आचार संहिता की बाधाएं और प्रशासनिक अड़चनों को कम किया जा सकता है।

पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि यह पहल न केवल संसाधनों की बचत करेगी, बल्कि शासन प्रणाली को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से जनता को भी बार-बार मतदान की प्रक्रिया से नहीं गुजरना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे “वन नेशन – वन इलेक्शन” विषय को लेकर सामाजिक विमर्श प्रारंभ करें और लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
0
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने वक्तव्य में कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इस विषय को जन-जन तक पहुँचाएं और ग्रामीण क्षेत्रों में संवाद स्थापित कर आम जनता को इस व्यवस्था के लाभों से अवगत कराएं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पार्टी की यह जिम्मेदारी है कि वह जनता और शासन के बीच सेतु का कार्य करे, और लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाए। जिला प्रभारी रामकुमार भट्ट ने कहा कि पंचायत स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक एक समान चुनाव प्रणाली देश की राजनीतिक स्थिरता और विकास को गति दे सकती है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से इस जनजागरूकता अभियान से जुड़ने का आग्रह किया।

State Mirrors

statemirrors.com छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button