कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मोहतराखुर्द में महतारी सदन के वर्चुअल उद्घाटन में शामिल हुईं विधायक भावना बोहरा

बाजार चारभाठा एवं ढोरली में किया 46 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा-
पंडरिया विधानसभा की महिलाओं के सशक्तिकरण एवं ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 24 लाख 70 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस दौरान भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और क्षेत्रवासियों को इस सौगात के लिए बधाई दी। तत्पश्चात पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने जनता की मांग व क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के तहत आज 46 लाख 34 हजार रुपए के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया । आज कुल 71 लाख रुपए से अधिक के विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों की सौगात पंडरिया विधानसभा वासियों को मिली है। जिसके प्रति जनता ने भी मुख्यमंत्री एवं पंडरिया विधायक भावना बोहरा का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश की ग्रामीण परिवेश में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर, स्वावलंबी और सशक्त बनाने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार अभूतपूर्व कार्य कर रही है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहयता के माध्यम से उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा रहा है । वहीं महतारी सदन का निर्माण कर उन्हें प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर की दिशा में भी अग्रसर कर रहें हैं। यह सदन केवल एक भवन नहीं,बल्कि हमारी माताओं, बहनों और बेटियों के सपनों, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस भवन का मुख्य उद्देश्य हमारी ग्रामीण बहनों को एक ऐसा मंच देना, जहां वे एकत्र होकर अपनी प्रतिभा, कौशल और सामूहिक शक्ति को निखार सकें। यहाँ स्वयं सहायता समूह की गतिविधियाँ, प्रशिक्षण, सामुदायिक सभाएँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। यह सदन केवल चार दीवारी नहीं, बल्कि हमारी बहनों के आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनेगा। यहाँ से वे नई दिशाएँ तय करेंगी, नई ऊँचाइयों को छूएंगी, और अपने परिवार व समाज को और सशक्त बनाएंगी।
0
उन्होंने आगे कहा कि आज प्रदेश के युवा, महिला, किसान,व्यापारी को सशक्त बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं, सड़कों का निर्माण, पर्याप्त प्रकाश व पेयजल व्यवस्था स्वच्छता,सौन्दर्यीकरण जैसे कार्य निरंतर हो रहें हैं। हमारा पंडरिया विधानसभा विकास के नए कीर्तिमान स्थापित का कर रहा है। आज जनता की आकाँक्षाओं और उनकी सुविधाओं तथा क्षेत्र की प्रगति के उद्देश्य से ग्राम बाजार चारभाठा में सीसी रोड निर्माण तथा ग्राम ढोरली में सीसी रोड भवन निर्माण के लिए कुल 46 लाख 34 हजार रुपए की विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।
0
इन सभी विकास कार्यों से जनता को सुग्मन आवागमन की सुविधा मिलेगी वहीं ग्राम में धार्मिक,सांस्कृतिक व विभिन्न योजनाओं के लिए उपयुक्त एवं सर्वसुविधायुक्त स्थान मिलेगा। आज पंडरिया विधानसभा में अधोसंरचना विकास के साथ ही जनता की मूलभूत सुविधाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का विस्तार, चौक-चौराहों व पुल-पुलियों का निर्माण, तालाबों एवं शहरों का सौन्दर्यीकरण, बिलजी,पानी की पर्याप्त आपूर्ति एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में विकास कार्य ध्रुव गति हो रहे हैं। पूर्ण पारदर्शिता के साथ उच्च गुणवत्ता के कार्यों से कांग्रेस शासन में 5 वर्षों तक उपेक्षित रहा हमारा पंडरिया विधानसभा आज निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो रहा है।
000000000000000

State Mirrors

statemirrors.com छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button