कवर्धाछत्तीसगढ़देश

बोड़ला जनपद पंचायत में सद्भावना रवि वर्मा की प्रबल दावेदारी

अध्यक्ष पद सामान्य महिला वर्ग के लिए है आरक्षित

बोड़ला जनपद पंचायत में सद्भावना रवि वर्मा की प्रबल दावेदारी
कवर्धा-
पंचायत चुनाव की सभी प्रक्रिया पूरी हो गई है। चारों जनपद पंचायत क्षेत्र में भाजपा के समर्थित सदस्यों ने परचम लहराया है। ज्यादातर सदस्यों में भाजपा के ही विचारधारा व पार्टी के लोग निर्वाचित हुए। ऐसे में चारों जनपद पंचायत में भाजपा का अध्यक्ष बनना है। बोड़ला जनपद पंचायत अध्यक्ष की दौड़ में सद्भावना रवि वर्मा आगे चल रही है। महिला के साथ पिछड़ा वर्ग को साधने के लिए लिहाज से पूरे समीकरण में फिट बैठती नजर आ रही हैं।

बोड़ला जनपद पंचायत का अध्यक्ष पद लंबे समय से एसटी वर्ग के लिए आरक्षित रहा है। काफी समय बाद यह सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। ऐसे में किसी महिला का ही अध्यक्ष बनना तय है। ऐसे में सद्भावना रवि वर्मा पढ़ी लिखी महिला हैं। वो पार्टी के कई पदों पर रह चुकी है। जिसके लिहाज से उनका पलड़ा भारी नजर आ रहा है। सभी सदस्यों में उनके नाम को लेकर कोई विरोध या आपत्ति नहीं है। अगर पार्टी उन्हें मौका देगी,तो लोगों के बीच अच्छा मैसेज जाएगा। लोगों की बीच उनकी स्वीकार्यता दूसरों की तुलना में बेहतर है। ऐसे में पार्टी उनके नाम पर विचार करती है,तो साफ-सूथरा अच्छा चेहरा मिल सकता है।
0
हांलाकि वे पहली बार जनपद सदस्य के लिए निर्वाचित हुई हैं। लेकिन संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। महिला मोर्चा में सालों से काम कर रही है। पार्टी में अच्छी छवि व बेहतर काम तथा पार्टी द्वारा समय-समय पर सौंपे गए कार्यों को पूरा करने के चलते ही पोड़ी क्षेत्र से उन्हें जनपद सदस्य के लिए अवसर मिला है। जिसे उन्होंने साबित भी किया है,जीतकर आई है। पार्टी का सम्मान बनाकर रखी हैं। ऐसे में अगर उन्हें अध्यक्ष बनाया जाता है,तो पार्टी के लिए यह भी बेहतर निर्णय साबित हो सकता है।
00000000000000000

State Mirrors

statemirrors.com छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।
Back to top button